श्रावस्ती के मदारा चौकी के पास बुधवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। जानकारी मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों की पहचान रामपुर बनकट दाखिला मदारा निवासी अमरेश (24) पुत्र अशोक कुमार और उनके भाई आनंद के रूप में हुई है। बुधवार को अमरेश अपने भाई आनंद की दवा कराने के लिए गए थे। रात को दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मदारा चौकी के पास पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में अमरेश और आनंद को चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
महा टेनिस फाउंडेशन के लिए मुंबई के मौजे कोले कल्याण में...
कैबिनेट मीटिंग में मुंबई के मौजे कोले कल्याण (तालिबान अंधेरी) में मुंबई हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड की लगभग 2 एकड़ ज़मीन महा...































