त्रिलोकपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अजमल के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अजमल के घर पर नोटिस चिपकाया और कई गांवों में मुनादी भी कराई। यह कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय सिद्धार्थनगर के कोर्ट के आदेश पर की गई। कोर्ट ने अजमल के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया था। यह मामला विशेष परीक्षण (GT) 125/2012 और एफआईआर नंबर 577/2009 से जुड़ा है, जिसमें अजमल पर यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) लगी है। आरोपी अजमल पुत्र मो. रज्जाक नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मटियरिया गांव का रहने वाला है। उसका मौजूदा पता सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र का मोहम्मदपुर गांव है। पुलिस ने मोहम्मदपुर, गुलरिहा, गागापुर, मनिकौरा, सफियापुर और सिंगारजोत जैसे कई गांवों में उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद, मोहम्मदपुर गांव में अजमल के रिश्तेदार कल्लन पुत्र मो. सिद्दिक के दरवाजे पर कोर्ट का नोटिस चिपकाया गया। इन सभी गांवों के मुख्य तिराहों, चौराहों, प्राथमिक विद्यालयों और पंचायत भवनों पर भी नोटिस चिपकाकर मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा की देखरेख में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्र के निर्देश पर उपनिरीक्षक त्रिभुवन यादव और मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव ने की।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी के घर नोटिस चिपकाया:सिद्धार्थनगर में कोर्ट के आदेश...
महा टेनिस फाउंडेशन के लिए मुंबई के मौजे कोले कल्याण में...
कैबिनेट मीटिंग में मुंबई के मौजे कोले कल्याण (तालिबान अंधेरी) में मुंबई हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड की लगभग 2 एकड़ ज़मीन महा...






























