महाराजगंज के बड़हरा गांव के एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीण ने राशन कोटेदार पर मनरेगा में बिना काम मजदूरी लेने और राशन चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कोटेदार की पत्नी और बच्चों ने ग्राम सभा में मनरेगा के तहत बिना मौके पर काम किए मजदूरी का फायदा उठाया है। ग्रामीण ने बताया कि पहले भी इस कोटेदार के खिलाफ राशन चोरी की शिकायत हुई थी। तब राशन की दुकान को दूसरी ग्राम सभा में भेज दिया गया था। आरोप है कि बाद में शिकायतकर्ताओं को बताए बिना और ग्राम पंचायत में बैठक किए बिना, कर्मचारियों की मिलीभगत से गलत तरीके से कोटे की बहाली करा दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, राशन चोरी के मामले में जनसुनवाई संदर्भ संख्या 4001872601275 और 40018726011552 के जरिए भी शिकायत की गई थी। आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने शिकायतकर्ता पर दबाव डालकर गलत रिपोर्ट लगा दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि करीब 90 प्रतिशत राशन कार्डधारक इस कोटेदार से राशन नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर कोटा रद्द करने और जरूरी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सदर BDO राम दरस ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, कोटेदार राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि उनसे पहले कुछ गलतियां हुई थीं, जिसके कारण उनका कोटा रद्द हो गया था। दोबारा बहाल होने के बाद वह पिछले चार महीने से सही तरीके से राशन बांट रहे हैं।
मुंबई – MCA ने महिला T20 मुंबई लीग शुरू की
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपनी आने वाली विमेंस T20 लीग के लिए तीन फ्रेंचाइजी बेच दी हैं। यह लीग पुरुषों की T20...






























