बकरी छत पर जाने को लेकर मारपीट:महराजगंज के सिसवा बाजार में युवक के सिर में चोट आई; जिला अस्पताल में इलाज जारी

0
1

बकरी पड़ोसी की छत पर जाने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल
सिसवा बाजार, महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार स्थित साहूजी नगर में बकरी के पड़ोसी की छत पर चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें संजय पुत्र टेलू गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान संजय के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद घायल संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर महेश प्रजापति ने घायल की स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि बकरी के पड़ोसी की छत पर चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
फिलहाल घायल संजय का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here