धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व से पहले अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने भिनगा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। उन्होंने बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर जिले की पुलिस त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। गश्त के दौरान चन्द्रकेश सिंह ने आम लोगों और व्यापारियों से बात की। उन्होंने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाजारों में लगातार गश्त करने, संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
और पढ़ें
›
दहेज उत्पीड़न पर कोठीभार पुलिस का शिकंजा:50 हजार नकद और बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पीटा
›
हर्रैया पुलिस ने बाजार में सुरक्षा मार्च निकाला:सीओ और इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी
›
योगेंद्र यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनें:बृजमनगंज में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने बधाई
