बृजमनगंज निवासी योगेंद्र यादव को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के शीर्ष संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी। इसके बाद लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
योगेंद्र यादव कोऑपरेटिव अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। बधाई देने वालों में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शिवेंद्र चौधरी, फरेंदा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्रबंधक आशीष जायसवाल, सभासद जेपी गौड़, रवि यादव, मनोज जायसवाल, बबलू जायसवाल, सोनू गुप्ता, विकास तिवारी, इंद्रेश यादव, सूरत जायसवाल, रवि वर्मा और सौरभ जायसवाल शामिल थे। इनके अलावा देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
योगेंद्र यादव ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से और पार्टी हित में निभाएंगे।
और पढ़ें
›
अपर पुलिस अधीक्षक ने भिनगा में पैदल गश्त की:धनतेरस, दीपावली और छठ से पहले बाजारों व संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया
›
कोटही माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा:अमोढ़ा कस्बे के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया
›
श्रावस्ती पुलिस ने बस-ऑटो चालकों को नियम बताए:दहाना तिराहा पर यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान, गति सीमा और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील
