यातायात माह नवंबर-2026 के तहत श्रावस्ती पुलिस ने 4 नवंबर को दहाना तिराहा पर बस और ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में सड़क हादसों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी यातायात विनोद कुमार ने यातायात पुलिस टीम के साथ चालकों को तय गति सीमा में वाहन चलाने और क्षमता से ज्यादा सवारियां न बैठाने की सलाह दी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने को भी कहा गया। चालकों से सड़क पर यातायात नियमों और संकेतों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन कर चालक खुद और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं
और पढ़ें
›
दहेज उत्पीड़न पर कोठीभार पुलिस का शिकंजा:50 हजार नकद और बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पीटा
›
हर्रैया पुलिस ने बाजार में सुरक्षा मार्च निकाला:सीओ और इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी
›
अपर पुलिस अधीक्षक ने भिनगा में पैदल गश्त की:धनतेरस, दीपावली और छठ से पहले बाजारों व संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया
