श्रावस्ती। समय करीब 17:05 बजे राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया, जहां लगभग 15 फीट से अधिक गहराई में पानी का तेज बहाव था, एक अज्ञात महिला (उम्र करीब 28 वर्ष) ने अचानक नहर में छलांग लगा दी।महिला को नहर में डूबता
देख मौके पर मौजूद हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव, थाना मल्हीपुर ने बिना किसी देरी के अदम्य साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल नहर में छलांग लगा दी और *महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।अज्ञात महिला का पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रवासियों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के संबंध में
आवश्यक जानकारी जुटाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरक्षी कैलाश यादव की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता ने एक अनमोल जिंदगी बचाने का सराहनीय कार्य किया है।























