हर्रैया पुलिस ने बाजार में सुरक्षा मार्च निकाला:सीओ और इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी

0
0

बस्ती के हर्रैया में बुधवार को पुलिस ने दीपावली के मद्देनजर मुख्य बाजारों में सुरक्षा मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण देखा। उन्होंने दुकानदारों को सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने सड़क किनारे और बाजार के बीच ठेले लगाकर सब्जी बेचने वालों से कहा कि सड़क पर सब्जी या दूसरी दुकान नहीं लगाई जाए। पुलिस ने कहा कि बाजार में जाम रोकने के लिए अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए शहरवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों से बात की। उनसे आपसी सौहार्द बनाए रखने, कानून का पालन करने और सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here