*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा जनपद के समस्त थानों व पुलिस कार्यालय पर शिकायतकर्ताओं/ फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लागू की गई पावती/पर्ची व्यवस्था।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा शुरू की गई नई पहल* के क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रत्येक *लोक शिकायत प्रार्थना-पत्रों* के लिए आवेदकों को पावती/पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। पावती पर प्रार्थना-पत्र का *क्रमांक,आवेदक/पीडित का नाम एवं पता,समस्या का संक्षिप्त विवरण तथा संबंधित जांच अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर* सुस्पष्ट रूप से उल्लेख रहेगा, आवेदक को अपने प्रार्थना-पत्र पर की जा रही कार्यवाही की *अद्यतन स्थिति की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सकेगी* तथा संबंधित जांच अधिकारी की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रारम्भ की गई यह व्यवस्था *फरियादियों की सुविधा, शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग* की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
*इस व्यवस्था के लागू होने के आज प्रथम दिवस पर ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे शिकायतकर्ताओं/फरियादियों को पावती दी गई, पावती प्राप्त होने पर आगन्तुकों द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के इस नए पहल को सराहा गया ।*






























