BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home Uncategorized आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन द्वारा पैदल गश्त एवं...

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन द्वारा पैदल गश्त एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी*

 

 

 

 

आगामी त्यौहार गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 16.09.2026 को उप जिलाधिकारी बल्दीराय एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार के नेतृत्व में थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत पारा बाजार एवं कस्बा वलीपुर में पुलिस-प्रशासन द्वारा पैदल गश्त/मार्च किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत ड्रोन कैमरे के माध्यम से धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित मकानों की छतों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी एवं निरीक्षण किया गया। पुलिस-प्रशासन द्वारा त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।

 

पुलिस-प्रशासन द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। सभी आयोजकों एवं आमजन से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।