महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में 15वें और पंचम वित्त आयोग की धनराशि के खर्च में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौ सचिवों ने शासन के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर बिना भौतिक सत्यापन के 2 करोड़ 1 लाख 32 हजार 446 रुपए का भुगतान कर दिया। मामला सामने आने के बाद एडीओ पंचायत ने नौ सचिवों को नोटिस जारी कर संबंधित कार्यों के सभी अभिलेख तीन दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला तब सामने आया, जब इसी ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी को 70 लाख 40 हजार रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोप में डीपीआरओ ने निलंबित कर जांच बैठा दी। नौ सचिवों पर लाखों रुपए की अनियमितता का आरोप एडीओ पंचायत की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सचिव ऋषिराज पटेल पर 20 लाख 97 हजार 964 रुपए, मनोज गुप्ता पर 20 लाख 19 हजार 510 रुपए, रामनयन पर 41 लाख 86 हजार 716 रुपए, सुनील कुमार गौड़ पर 10 लाख 24 हजार 290 रुपए और संजय गौड़ पर 26 लाख 80 हजार 936 रुपए की अनियमितता का आरोप है। इसी तरह विवेक कुमार पर 9 लाख 84 हजार 584 रुपए, बाल मुकुंद पांडेय पर 22 लाख 87 हजार 953 रुपए, सूर्य प्रकाश रंजन पर 34 लाख 97 हजार 748 रुपए और हिरालाल चौधरी पर 13 लाख 52 हजार 155 रुपए की धनराशि विभिन्न ग्राम पंचायतों से आहरित करने का आरोप है। तीन दिन में अभिलेख जमा करने के निर्देश इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही सभी सचिवों को नोटिस दिया गया था, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया और न ही अपना साक्ष्य या पक्ष प्रस्तुत किया। अब सभी को तीन दिन के भीतर संबंधित कार्यों के अभिलेख जमा करने के लिए पत्र जारी किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा है।
नौ सचिवों ने बिना जांच 2.01 करोड़ का भुगतान किया:महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में जांच, तीन दिन में मांगे अभिलेख
और पढ़ें
›
पुलिस ने श्यामदेउरवा में पैदल गश्त की:आगामी त्योहार से पहले बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था देखी
›
Diwali 2026 Basti Market | Fancy Sweets Gifts & Pistachio Specials
›
रामपुर कटेल में 27वें साल रामलीला शुरू:नवरात्र पर गुरु महाराज के स्थान पर मंचन; राम का किरदार कुलदीप और लक्ष्मण का आशुतोष शर्मा निभा रहे
