Home उत्तर प्रदेश पुरानी कब्ज और पेट ठीक से साफ न होने की समस्या से...

पुरानी कब्ज और पेट ठीक से साफ न होने की समस्या से हैं परेशान?

0
0

पुरानी कब्ज का इलाज : अगर सुबह उठने के बाद पेट ठीक से साफ नहीं होता, मल सख्त रहता है या लंबे समय से कब्ज की समस्या परेशान कर रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ने पेट साफ रखने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए तीन आसान आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। कब्ज क्यों है शरीर के लिए खतरनाक हेल्दी पाचन तंत्र शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। उनका कहना है कि पाचन तंत्र में असंतुलन होने पर शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। कब्ज के साथ मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां, मूड में बदलाव, त्वचा संबंधी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। इतना ही नहीं, लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और थायरॉइड का लेवल और भी खराब हो जाता है। इसलिए लंबे समय तक रहने वाली कब्ज की समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय इसके कारणों पर ध्यान देना जरूरी है। इन चीजों को डाइट में करें शामिल:हेल्दी फैट को डाइट में करें शामिल: अपने पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हेल्दी फैट को शामिल करें। डिंपल जांगड़ा के मुताबिक, जब आप अपनी डाइट में ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में घी और काजू बटर जैसी चीजों को सीमित मात्रा में शामिल कर सकते हैं। आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी में घी मिलाकर कर सकते हैं। वहीं रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में घी मिलकर उसका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है। फाइबर वाली सब्ज़ियाँ: कब्ज को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में फाइबर वाली पकी हुई सब्ज़ियाँ शामिल करें। इन्हें खाने से डाइट में फाइबर बढ़ता है और फाइबर मल को नरम करता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है। अपनी डाइट में फाइबर को धीरे-धीरे  बढ़ाएं, पर्याप्त पानी पिएं (खासकर जब फाइबर बढ़ा रहे हों) और शारीरिक रूप से एक्टिव भी रहें। इन्फ्यूज्ड वॉटर डाइट में करें शामिल: पाचन को बेहतर बनाने के लिए जीरा, सौंफ, धनिया, इलायची और थोड़ी सी अजवाइन वाले इन्फ्यूज्ड वॉटर का इस्तेमाल करें। इस पानी का इस्तेमाल आप दिन भर कर सकते हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here