श्रावस्ती में साइबर क्राइम थाना की टीम ने बुधवार को खरगौरा की नवीन मंडी में जागरूकता कार्यक्रम किया। पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों और साइबर उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने कहा कि अनजान फोन कॉल पर बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, आधार और पैन कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी रखें। लोगों को बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड रखने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, लिंक और ऑनलाइन ऑफर के जरिए लोगों को फंसाते हैं। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान जांचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने लोगों से खुद जागरूक रहने और परिवार, दोस्तों व परिचितों को भी साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताने की अपील की
श्रावस्ती पुलिस ने मंडी में साइबर ठगी से बचाव बताया:खरगौरा की नवीन मंडी में व्यापारियों और लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी
और पढ़ें
