मोबाइल एडिक्शन का सबसे डरावना चेहरा: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर-चाकू से किया हमला

0
2

जेएनएन, अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, मोबाइल की लत की शिकार एक 22 वर्षीय युवती को पिता ने मोबाइल छोडकर पढाई व घर के काम में ध्‍यान देने की बात कही तो इससे गुस्‍साई युवती ने प्रेशर कूकर के ढक्‍कन से पिता के सिर पर वार कर दिया।

इससे भी गुस्‍सा शांत नहीं हुआ तो रसोई में काम आने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपित पुत्री को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में सौंप दिया है।

सूरत के अमरोली क्षैत्र में एक कमरे के मकान में रहने वाले परिवार में पिता रमेश सिंह राजपूत माता मंजूबेन की पुत्री काजल के साथ मोबाइल को लेकर अक्‍सर बहस होती थी।

गत 31 अक्‍टूबर को पिता ने पुत्री को मोबाइल छोड़कर पढाई और घर के काम में हाथ बंटाने को कहा इससे नाराज होकर उसने पिता के सिर में कुकर के ढक्‍कर से वार कर दिया।

इसके बाद उसने रसोई घर में काम आने वाले चाकू से पिता पर ताबड़तोड़ वार किया। पुलिस निरीक्षक जयदीप वनार ने बताया कि पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और पिता को गंभीर रूप से जख्‍मी हालत में अस्‍पताल पहुंचाया जहां चिकित्‍सकों ने उसे म्रत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती बेरोजगार थी और व‍ह पिता के साथ यहां रहती थी। उनके बीच मोबाइल को लेकर अक्‍सर झगडा होता था, पडौसियों ने भी ऐसा बताया।

सहायक पुलिस आयुक्‍त पार्थ चोवटिया ने बताया कि काजल अक्‍सर पिता के साथ बहस करती थी, घटना वाले दिन पिता ने जब उसे मोबाइल छोडने को कहा तो वह गुस्‍सा हो गई और पिता को बुरी तरह जख्‍मी कर दिया। पुलिस ने काजल को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर न्‍यायिक हिरासत में सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here