Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद की शिक्षिका सुनीता रानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

मुरादाबाद की शिक्षिका सुनीता रानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

0
1

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ब्लाक भगतपुर जूनियर हाईस्कूल सिरसवां गौड़ की सहायक अध्यापिका सुनीता रानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुई है।राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ हरनंदन प्रसाद ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सुनीता रानी के नेतृत्व में भगतपुर टांडा विकासखंड के कन्या जूनियर हाईस्कूल सिरसवां ने शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार, खेलकूद, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सरकारी विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। शिक्षकों की प्रतिबद्धता और समुदाय के सहयोग से विद्यालय ने सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं आनंदमय शिक्षण का वातावरण विकसित किया है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के नामांकन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में 95 विद्यार्थियों से शुरू हुआ नामांकन बढ़कर 2026-27 में 135 विद्यार्थियों तक पहुंच गया है। विद्यालय में खेल-खेल में शिक्षण, ऑर्गेनिक खेती, क्राफ्ट, प्रयोगात्मक सामाजिक विज्ञान, मिट्टी की आकृतियां, सिलाई-कढ़ाई तथा ‘एक दिन-एक विद्यार्थी शिक्षक’ जैसी नवाचार आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के विविध अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। ‘मेरा गांव-मेरी डायरी’ गतिविधि के जरिए जूनियर हाईस्कूल सिरसवां गौड़ के विद्यार्थियों को अपने गांव, स्थानीय परिवेश, परंपराओं और सामाजिक जीवन को समझने तथा उसका दस्तावेजीकरण करने का अवसर दिया गया। वहीं स्मार्ट कक्षा और नक्षत्रशाला के माध्यम से विज्ञान, अंतरिक्ष एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप बाल-केंद्रित, गतिविधि आधारित तथा कौशल एवं समझ पर आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। जूनियर हाईस्कूल सिरसवां गौड़ की छात्राओं ने खेलकूद के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सत्र 2025-26 में राज्य स्तर पर 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य, जबकि मंडल स्तर पर 12 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए गए। विद्यालय की छात्रा दिव्या ने राष्ट्रीय स्तर की स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here