Home उत्तर प्रदेश कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर...

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

0
4

कानपुर। छात्राओं एवं युवा अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप करियर का मंच उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। रोजगार मेले जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की जरूरतों को समझने और अपनी क्षमताओं के अनुसार अवसर हासिल करने में मदद मिलती है। यह बातें सोमवार को दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने कहीं। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में द गोल इंडिया के सहयोग आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की सचिव मेघना श्रीवास्तव, प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. सुगंधा तिवारी और प्लेसमेंट समिति की प्रभारी प्रो. क्षमा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित मेले में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में ब्लिंकिट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फोकसकोन एवं ऑप्टिव समेत चार प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों से संवाद किया तथा स्क्रीनिंग, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े विभिन्न चरण पूरे किए। मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद कुल 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इससे प्रतिभागियों को सीधे उद्योग जगत से जुड़ने और रोजगार के अवसर हासिल करने का मौका मिला। आयोजन में प्लेसमेंट समिति की प्रभारी प्रो. क्षमा त्रिपाठी के साथ प्लेसमेंट सेल की सदस्य प्रो. शिखा पांडेय, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अलका सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. हिना अफशां, डॉ. मृणालिनी, डॉ. अपर्णा, कविता विश्नोई और अपूर्वा बाजपेयी ने समन्वय में भूमिका निभाई। महाविद्यालय के कार्यालय की ओर से हिमांशु एवं मानसी ने आवश्यक प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत सहयोग दिया। महाविद्यालय प्रशासन ने रोजगार मेले को छात्राओं के रोजगार, कौशल विकास और करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रशासन के अनुसार उद्योग-अकादमिक सहभागिता से विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की आवश्यकताओं को समझने और अपनी क्षमता के अनुरूप अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलती है। महाविद्यालय भविष्य में भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसी गतिविधियों तथा प्रतिष्ठित उद्योग संस्थानों के साथ सहभागिता को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here