बड़ेरिया से महिला लापता:शाम घर से निकली थी, परिवार तलाश में जुटा

0
4

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया गांव की मंजू सिंह 3 नवंबर की शाम से लापता हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। अब उन्होंने सोशल मीडिया और पत्रकारों से मदद मांगी है। परिजनों के मुताबिक, मंजू सिंह 3 नवंबर की शाम घर से निकली थीं। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। मंजू सिंह की लंबाई करीब 5 फीट है। उनका पता ग्राम बड़ेरिया, हर्रैया, बस्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here