रामलीला के अंतिम दिन राम-सीता का नगर में स्वागत:बृजमनगंज में भरत मिलाप, मेले में जुटे कई गांवों के लोग

0
0

बृजमनगंज नगर पंचायत में रामलीला के अंतिम दिन रावण वध के बाद देर शाम से पूरी रात प्रभु श्रीराम और सीता माता का नगरवासियों ने स्वागत किया। इसके बाद भोर में भरत मिलाप मेले की शुरुआत हुई। नगर पंचायत स्थित ठाकुरद्वारा में पूजा के बाद देर शाम प्रभु श्रीराम का डोला नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। डोले को पूरे नगर में घुमाया गया। लोगों ने जगह-जगह रोककर आरती उतारी और पूजा की। फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भी पहुंचकर प्रभु श्रीराम और सीता माता की पूजा की। मेले में कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे। मेले में झूले, मिठाई, खिलौने और गुब्बारों की दुकानें लगीं। बच्चों ने झूले और दुकानों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा। मेला देर रात तक चला। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया। इस मौके पर महंत दिवाकर शुक्ला, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल, सौरभ कलवार, दिलीप गुप्ता, हरिनारायण तिवारी, गणेश गुप्ता, आर्यन, लालचंद, आशीष जायसवाल और राजू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here