महराजगंज में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में सरकारी दवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को महंगी दवाएं एवं जांच लिखे जाने, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाओं को अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को न लिखे जाने और अस्पताल परिसर में कथित दलालों की सक्रियता के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। धरना-प्रदर्शन में संगठन के जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर, जिला मंत्री अविनाश प्रजापति, जिला महामंत्री सूरज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव उर्फ सत्या, जिला उपाध्यक्ष (AHP) धर्मेन्द्र गिरी, श्याम पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और पढ़ें
›
महराजगंज में नकली टाटा नमक पैक करने का ठिकाना मिला:टीम ने 425 पैकेट, 4320 खाली रैपर; 25 किलो खुला नमक और इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन जब्त की
›
मुस्तफाबाद में अखंड रामायण पाठ का आयोजन:नवनिर्मित काली माता मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किए दर्शन
›
दिकौली में रास्ते पर गंदगी और घास उगी:प्राइमरी स्कूल जाने वाले बच्चों को आने-जाने में दिक्कत, स्थानीय लोगों ने सफाई की मांग की
