महराजगंज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पड़री कला गांव निवासी जगन्नाथ पुत्र जुगल किशोर मोटरसाइकिल से अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान धनेवा के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे के बाद जगन्नाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. पवन कुमार सिंह ने उनके इलाज के बारे में जानकारी दी।
और पढ़ें
›
दुर्गा मंदिर सरोवर पर भावदीप उत्सव और रंगोली प्रतियोगिता:दीपों से सजा परिसर, विजेताओं को पुरस्कार मिले; प्रेम मशीनरी स्टोर और प्रशासन ने सहयोग किया
›
दुबौलिया थाने में त्योहारों को लेकर बैठक:दीपावली और छठ पूजा पर शांति बनाए रखने की अपील
›
दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल:श्रावस्ती में हाईवे-730 पर हादसा, मेडिकल कॉलेज बलरामपुर रेफर
