श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर गुरुवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के उदयराज पुरवा निवासी करन मिश्रा (27), पिता विजय प्रताप मिश्रा और सौरभ मिश्रा (23), पिता ज्वाला प्रसाद मिश्रा बाइक से कटरा बाजार आए थे। गुरुवार रात दोनों घर लौट रहे थे। प्लैटिनम होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने 102 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बलरामपुर रेफर किया गया।
और पढ़ें
›
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ जुटी:श्रावस्ती के समगड़ा चौराहा पर रंगीन लाइटिंग और सजावट के सामान की दुकानें सजीं
›
महिला रिक्रूट आरक्षी स्नेहा ने पेश की मानवता की मिसाल:रास्ते में पर्स खोने से आर्थिक संकट में फंसा था परिवार, बच्चों के साथ भटक रहे दंपति का किया आर्थिक मदद
›
लालगंज थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक:प्रभारी निरीक्षक ने शांति बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की
