Home लेटेस्ट न्यूज़ महदेइया बाजार में बारिश के बाद जलभराव:नालों की सफाई न होने से...

महदेइया बाजार में बारिश के बाद जलभराव:नालों की सफाई न होने से आवागमन प्रभावित, राहगीर परेशान

0
3


महदेइया बाजार में सोमवार रात हुई बारिश के बाद मुख्य मार्गों और कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मस्जिद के पास चौराहे पर पानी जमा होने से स्थिति और गंभीर हो गई। दुकानों के सामने भी पानी भर जाने से ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत हुई, जिससे दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले तो बने हैं, लेकिन उनकी नियमित सफाई नहीं होती। नालों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित होती है, जिससे थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। स्थानीय निवासी अलाउद्दीन, राम प्रकाश, दिलीप और पप्पू ने बताया कि चौराहे पर पानी जमा होने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। बाजार आने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालों की तत्काल सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से हर साल होने वाली इस समस्या से निजात मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here