बृजमनगंज में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की:थानाध्यक्ष ने सड़क पर दुकान न लगाने और बिना लाइसेंस पटाखे न बेचने की हिदायत दी

0
2

बृजमनगंज थाना परिसर में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें दीपावली और छठ पूजा शांति से मनाने पर बात हुई। मिश्रा ने व्यापारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान दुकानें सड़क की पटरी के पीछे लगाएं और सड़क पर अतिक्रमण न करें। पटाखों की दुकान तय जगह पर ही लगाई जाए। बिना लाइसेंस कोई भी पटाखा दुकान या अपने पास नहीं रख सकता। बिना लाइसेंस पटाखे की दुकान मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। डीजे संचालकों से कहा कि वे सरकार के तय मानकों के अनुसार ही डीजे बजाएं। आवाज तय मानक से तेज होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मिश्रा ने व्यापारियों से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने में पुलिस और प्रशासन का साथ देने को कहा। उन्होंने उपद्रव करने या माहौल खराब करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here