श्रावस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिनगा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेले के तहत होंडा टू व्हीलर कंपनी, मानेसर (गुरुग्राम) के प्लांट में अप्रेंटिस भर्ती के लिए कैंपस चयन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा बिहार और राजस्थान से पहुंचे कुल 61 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें साक्षात्कार के माध्यम से 31 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे होंडा प्लांट के एचआर संदीप कुमार का संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने स्वागत किया। संस्थान के कार्यदेशक एमपी वर्मा की देखरेख में भर्ती मेला संपन्न हुआ। इसके आयोजन में संस्थान के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान में प्रत्येक माह ऐसे कैंपस चयन कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। बिहार से आए अभ्यर्थी रितेश कुमार और रूपेंद्र कुमार वर्मा ने चयनित होने पर खुशी जताई। वहीं अप्रेंटिस प्रभारी पवन मलिक ने बताया कि हर महीने अप्रेंटिस मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चयन के बाद युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आईटीआई के द्वारा लगाए जा रहे हैं अप्रेंटिस मेले में युवाओं का चयन हो रहा इससे युवा रोजगार से जुड़े रहे और यह आईटीआई की अच्छी पहल है।
होंडा अप्रेंटिस भर्ती में 61 युवाओं ने दिया इंटरव्यू:श्रावस्ती आईटीआई में लगे मेले में 31 का चयन; बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों के अभ्यर्थी पहुंचे
और पढ़ें
›
कटहरी- सबया में लक्ष्मी प्रतिमाएं पंडालों तक ले जाई गईं:धनतेरस पर गाजे-बाजे के साथ निकलीं प्रतिमाएं, मूर्तिकार रामेश्वर प्रजापति ने बताया- पिछले साल से बेहतर रही बिक्री
›
चौकी इंचार्ज का तबादला:दुबौलिया थाने में विदाई, अब घघौवा चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे
›
श्रावस्ती में जनगणना की तैयारी पूरी:2721 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण; 16 नवंबर से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे लोग
