सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु के ग्राम रक्सैल में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विशेष जन-जागरूकता एवं सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर ने ग्रामवासियों और छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन आदि सेवाओं से अवगत कराया। उपस्थित बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और नशे के सेवन से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आपरेशन त्रिनेत्र प्रभारी गौरव सिंह, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु विनय प्रताप सिंह, ग्रामवासी, छात्र/छात्रा और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कपिलवस्तु में जन-जागरूकता कार्यक्रम:ग्रामीणों और छात्रों को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की...
‘चूड़ी पहनो और औकात में रहो’, रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और...
रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त बेहद गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली...






















