पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पचपेड़वा चौराहे से पकड़ा

0
4

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को पचपेड़वा चौराहे से पकड़ा। इसके बाद आरोपी को अदालत भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मुसहा बरहपेड़ा निवासी रामजी रैना उर्फ रामजी कनौजिया (28) के खिलाफ पैकोलिया थाने में बीएनएस की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 व 5(o)/6 के तहत केस दर्ज किया गया था। वह इस मामले में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, उपनिरीक्षक सैयद वसी हैदर जैदी और कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here