बस्ती में रविवार शाम करीब 5 बजे बड़ेबन पुलिस चौकी के पास एक बेकाबू क्रेन चौकी की बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। इस हादसे में चौकी की दीवार और गेट पर लगा ‘पुलिस चौकी बड़ेबन’ का बोर्ड टूट गया। चौकी के पास खड़ी दो बाइक भी खराब हो गईं। कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेन कंपनी बाग की तरफ से आ रही थी। बड़ेबन चौकी के पास ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद क्रेन सीधे चौकी की बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। ड्राइवर ने बताया कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे वह गाड़ी संभाल नहीं पाया। पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है। कोतवाल ब्रजानंद सिंह ने बताया कि ड्राइवर से खराब हुई दीवार की मरम्मत कराने को कहा गया है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें









































