BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश द्वारिका-चौराहे पर जलभराव, घुटने भर पानी में निकलने को मजबूर:जमुनहा बाजार से...

द्वारिका-चौराहे पर जलभराव, घुटने भर पानी में निकलने को मजबूर:जमुनहा बाजार से कलकलवां बांध मार्ग पर आवाजाही मुश्किल, लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की मांग की

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में लगातार बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। जमुनहा बाजार से कलकलवां बांध मार्ग पर द्वारिका गांव चौराहे पर जलभराव हो गया है। यह चौराहा जीएनएस स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालय, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, इंटर कॉलेज और बैंक को जोड़ता है। घुटनों तक पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग इसी पानी से निकलने को मजबूर हैं। यह मार्ग जमुनहा बाजार को कलकलवां बांध व दर्जनों गांवों से जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां से गुजरते हैं। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, बाजार जाने वालों और वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कई वाहन पानी में फंस भी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही चौराहे पर पानी भर जाता है और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी व मार्ग ठीक कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें