महराजगंज के परसौना गांव में किसान के खेत से सोलर पंप के दो पैनल चोरी हो गए। घटना 20 सितंबर की रात सोसाइटी रोड के पास की बताई जा रही है। चोरी हुए दोनों पैनल 5 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पंप के थे। कोल्हुई निवासी साबिर खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर रात में उनके खेत में घुसे और सोलर पंप के दो पैनल खोलकर ले गए। सुबह खेत पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सोलर पैनल चोरी होने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही पैनल नहीं होने के कारण सोलर पंप का संचालन भी प्रभावित हो गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें














































