BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में लगातार बारिश से गांवों में घुसा पानी:नासिरगंज का संपर्क मार्ग...

जमुनहा में लगातार बारिश से गांवों में घुसा पानी:नासिरगंज का संपर्क मार्ग बंद, पोंदली गांव में भी जलभराव; लोग सुरक्षित जगह जा रहे

श्रावस्ती में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा है और जमुनहा ब्लॉक में कई जगहों पर पानी भर गया है। लक्ष्मणपुर सिमरहनिया से नासिरगंज जाने वाली सड़क पर पानी भरने से आवाजाही पर असर पड़ा है। नासिरगंज बाजार का मुख्य रास्ता भी बंद है, जिससे लोगों को बाजार पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। पोंदली गांव में भी पानी घुस गया है। गांव के मुख्य रास्ते और एक तरफ पानी भरने से ग्रामीणों में डर है। पानी बढ़ने की आशंका में कुछ लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। लगातार बारिश से कई रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन से पानी की निकासी कराने और रास्तों को ठीक करने की मांग की है।

संबंधित खबरें