मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में बाइक सवार बदमाशों के घुसने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बड़ौत रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे। आरोप है कि मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद बदमाशों ने CCTV कैमरे में तोड़फोड़ की। इसके बाद मंदिर के पुजारी के कमरे के दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की गई।
Also Read: हाथरस में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे दो युवक, 4 आरोपी गिरफ्तार
घटना के दौरान मंदिर परिसर में हुई गतिविधियां CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। वायरल वीडियो में बाइक सवार युवकों को मंदिर परिसर में आते और तोड़फोड़ करते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
The post मुजफ्फरनगर में मंदिर में घुसे बाइक सवार बदमाश, CCTV कैमरे में कैद हुई तोड़फोड़ की घटना appeared first on Breaking Tube.































