निजी वाहन मालिकों को राहत मिली है। अब चालक को छोड़कर 6 से ज्यादा सीट क्षमता वाले निजी वाहनों को हर साल फिटनेस कराने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है। यह जानकारी एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने दी है। एआरटीओ ने बताया कि बस्ती मंडल के तीनों जिलों में इस तरह के कुल 3,481 निजी वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें बस्ती में 1,737, सिद्धार्थनगर में 685 और संत कबीर नगर में 1,059 वाहन शामिल हैं। इन सभी वाहन मालिकों को नई व्यवस्था का फायदा मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि यह छूट सिर्फ निजी वाहनों पर लागू होगी। परिवहन या व्यावसायिक वाहनों और ऐसे वाहनों पर, जिन पर अलग से फिटनेस, परमिट या दूसरे कानूनी नियम लागू हैं, उनके संबंध में पहले की तरह नियम लागू रहेंगे। पहले की व्यवस्था के तहत, चालक को छोड़कर छह से ज्यादा सीट क्षमता वाले निजी वाहनों को हर साल फिटनेस कराना जरूरी था। इससे व्यक्तिगत और पारिवारिक इस्तेमाल में आने वाले निजी वाहनों को भी हर साल फिटनेस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई व्यवस्था से अब इन निजी वाहन मालिकों को हर साल फिटनेस कराने की जरूरत से राहत मिलेगी। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी, साथ ही परिवहन विभाग से जुड़ी प्रक्रियाएं भी आसान होंगी।
बेटे के साथ सो रहे युवक को सांप ने डसा:श्रावस्ती में...
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार में 30 साल के कुलदीप, जो राम फेरन के बेटे थे, अपने घर के...


























