श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नियमित टीकाकरण पर एकदिवसीय ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ (ToT) हुई। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ और डॉ. के.के. वर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने नियमित टीकाकरण अभियान को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य जिले के हर बच्चे और गर्भवती महिला तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है। डॉ. उदयनाथ और डॉ. के.के. वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीकाकरण के तकनीकी पहलुओं, माइक्रोप्लानिंग, डेटा एंट्री और कोल्ड चेन प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके सिंह, एआरओ सुरेश यादव, डीएमओ आलोक कुमार, डीपीएम मनीष बिसारिया और डीसीपीएम राकेश गुप्ता शामिल हुए। सभी विकासखंडों के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (BCPM) और एमसीटीएस (MCTS) ऑपरेटरों ने भी हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए, ताकि टीकाकरण कवरेज शत-प्रतिशत किया जा सके।
श्रावस्ती में नियमित टीकाकरण पर ट्रेनिंग हुई:सीएमओ की अध्यक्षता में एकदिवसीय ToT; ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश
और पढ़ें
›
धनतेरस पर बीरगंज और मल्हीपुर के बाजारों में भीड़ उमड़ी:देर शाम तक जारी रही खरीदारी; सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे
›
Maharajganj Assembly Election 2027 Preparation
›
अमोढ़ा के शिव मंदिर में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित:शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ हुई स्थापना, श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
