श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नियमित टीकाकरण पर एकदिवसीय ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ (ToT) हुई। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ और डॉ. के.के. वर्मा भी मौजूद रहे। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने नियमित टीकाकरण अभियान को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य जिले के हर बच्चे और गर्भवती महिला तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है। डॉ. उदयनाथ और डॉ. के.के. वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीकाकरण के तकनीकी पहलुओं, माइक्रोप्लानिंग, डेटा एंट्री और कोल्ड चेन प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके सिंह, एआरओ सुरेश यादव, डीएमओ आलोक कुमार, डीपीएम मनीष बिसारिया और डीसीपीएम राकेश गुप्ता शामिल हुए। सभी विकासखंडों के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (BCPM) और एमसीटीएस (MCTS) ऑपरेटरों ने भी हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए, ताकि टीकाकरण कवरेज शत-प्रतिशत किया जा सके।
श्रावस्ती में नियमित टीकाकरण पर ट्रेनिंग हुई:सीएमओ की अध्यक्षता में एकदिवसीय ToT; ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश
और पढ़ें
›
धनतेरस पर सिरसिया के बाजारों में दुकानें सजीं:ग्राहक कम आने से दुकानदारों की बिक्री धीमी, धान कटाई में व्यस्त हैं किसान
›
वोकल फॉर लोकल से कुम्हारों को मिला काम:दिवाली पर मिट्टी के दीये, घंटियां और खिलौने बेचते दिखे; लोग खरीद रहे, कुल्हड़ में चाय भी मिलने लगी
›
बस्ती की मॉडल शॉप में शराब में पानी मिलाकर बेचा:आबकारी विभाग की जांच में गड़बड़ी मिली, तीन पर FIR
