महराजगंज में धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली प्रभारी के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली क्षेत्र में नगर तिराहा से मऊपाकड़ तक पैदल भ्रमण किया। उन्होंने प्रमुख बाजारों, व्यस्त रास्तों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने बाजार में लोगों और व्यापारियों से बात की। उनसे त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाजारों व सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहने को कहा। महराजगंज पुलिस ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गश्त की जा रही है, ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे
महराजगंज में पुलिस ने त्योहारों से पहले गश्त की:अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने नगर तिराहा से मऊपाकड़ तक पैदल भ्रमण किया
और पढ़ें
›
शॉर्ट सर्किट से चाय की दुकान में आग लगी:बस्ती के सोनहा थाने के पास दुकान में रखा कैश, बिस्कुट, नमकीन और पान मसाला जला
›
श्रावस्ती में बाइक पलटने से युवक घायल:प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया
›
पुरन्दरपुर पुलिस ने त्योहारों से पहले फ्लैग मार्च निकाला:संवेदनशील इलाकों और बाजारों में गश्त; लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
