परतावल मंडी में करदाता और किसान सम्मानित:दीपोत्सव कार्यक्रम में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र

0
3

नवीन मंडी स्थल परतावल में शुक्रवार शाम 7 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति ने स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी योजना के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि परतावल सतीश मद्धेशिया मौजूद रहे कार्यक्रम में उत्कृष्ट करदाता चुने गए थोक व्यापारियों और एक मिलर को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मिलर वर्ग में श्याम इंटरप्राइजेज के शंकर सेठ को सम्मान मिला। प्रगतिशील किसान रामबहाल सिंह, शैलेश मिश्रा, संजय पांडेय, राजेंद्र और गोविंद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडी निरीक्षक आशुतोष तिवारी ने किया। इस दौरान सतीश मद्धेशिया, मंडी सचिव नैन तारा सिंह, काशीनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here