Home उत्तर प्रदेश कांस्टेबल ने नहर में कूदकर महिला की जान बचाई, VIDEO:तेज बहाव में...

कांस्टेबल ने नहर में कूदकर महिला की जान बचाई, VIDEO:तेज बहाव में छलांग लगाकर बाहर निकाला; अस्पताल में कराया भर्ती

0
1
कांस्टेबल ने नहर में कूदकर महिला की जान बचाई, VIDEO:तेज बहाव में छलांग लगाकर बाहर निकाला; अस्पताल में कराया भर्ती

श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे एक अज्ञात महिला ने राप्ती योजक नहर में छलांग लगा दी। नहर में तेज बहाव और 15 फीट से अधिक गहराई थी। महिला को डूबता देख मौके पर तैनात हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को जांच के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा गया है। महिला को डूबता देख नहर में कूदे कांस्टेबल घटना राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया के पास हुई। करीब 28 वर्षीय अज्ञात महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण महिला कुछ ही देर में डूबने लगी। मौके पर मौजूद कांस्टेबल कैलाश यादव ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला कांस्टेबल ने तेज बहाव के बीच महिला को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित किनारे तक ले आए। समय रहते महिला को पानी से बाहर निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई। इसके बाद उसे स्वास्थ्य जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया। महिला की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिला के नहर में छलांग लगाने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। कांस्टेबल की बहादुरी की हो रही सराहना महिला की जान बचाने के लिए कांस्टेबल कैलाश यादव की क्षेत्र में सराहना हो रही है। तेज बहाव और गहरी नहर के बावजूद उन्होंने बिना देरी किए महिला को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने उनकी तत्परता को मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here