भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर गल्ले से लदे ट्रक का टायर फटा:चालक ने वाहन संभाला, किसी को चोट नहीं आई

0
4

श्रावस्ती जनपद में कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर गुरुवार शाम सरकारी गल्ले से लदे एक ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, ट्रक में गल्ला लदा होने के कारण उसे सड़क से हटाना संभव नहीं हो सका।
बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से आवागमन प्रभावित हो गया। खासकर दूसरे ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों को रास्ते से निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ देर तक अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। गनीमत रही कि अचानक हुए इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।
ट्रक चालक ने बताया कि वाहन में कोट का सरकारी गल्ला लदा हुआ था और वह भंगहा बाजार से लक्ष्मणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक का पिछला टायर फट गया। चालक के मुताबिक, ट्रक का पहिया बदलने का काम किया जा रहा है। पहिया बदलने के बाद ट्रक को सड़क से हटाकर गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here