श्रावस्ती के इकौना स्थित साहब राम सिंह आईटीआई बैदौरा मशरीक में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा और अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। संस्थान के प्रबंधक बी. एन. सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्हें सृजन और शिल्पकला का देवता बताया और छात्रों को कौशल व परिश्रम का महत्व समझाया। इस मौके पर पास हुए छात्रों को अंक पत्र दिए गए। साथ ही, मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे। समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
म्यांमार से अमेरिकी नागरिक एडम कैस्टिलो रिहा, अमेरिकी अधिकारियों को सौंपा...
वाशिंगटन/नेप्यीडॉ। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने हाल ही में जानकारी दी है कि म्यांमार की राजधानी नेप्यीडॉ में वहां के अधिकारियों...































