दीपावली से पहले सफाईकर्मी सूरज चक्रवर्ती ने ग्रामीणों की मौजूदगी में अपने सफाई उपकरणों की पूजा की। इस दौरान दीप जलाकर गांव के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और निरोग जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम पंचायत भवन में हुआ। सूरज चक्रवर्ती ने झाड़ू, फावड़ा, बेलचा और कचरा ठेले को धोकर साफ किया। इसके बाद सभी उपकरणों को पंचायत भवन के कमरे में रखकर पूजा की गई। सूरज चक्रवर्ती ने बताया कि उनके तैनाती वाले गांवों में कई साल से दीपावली की पूर्व संध्या पर यह परंपरा निभाई जा रही है। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सम्मान जताना और ग्रामीणों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सफाईकर्मी की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज बन सकता है। कार्यक्रम में पंचायत सहायक रंजू पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कई ग्रामीण मौजूद रहे।
दीपावली से पहले सफाई उपकरणों की पूजा:सफाईकर्मी ने ग्रामीणों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
और पढ़ें
›
महराजगंज के स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम:रंगोली, दीया और तोरण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
›
होलिका दहन स्थल पर कूड़े का ढेर लगा:जमुनहा बाजार के सामने सफाई कर्मी नहीं पहुंचे, दुर्गंध से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान
›
2 महीने के बच्चे की बलि देने की थी तैयारी:महराजगंज में दिल्ली से सकुशल बरामद; 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
