महराजगंज में दीपावली के अवसर पर दि पैरामाउंट एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम में रंगोली, दीया मेकिंग और तोरण निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में रंगोलियां बनाईं। इनमें सामाजिक संदेशों पर आधारित रंगोलियां भी शामिल रहीं। बच्चों ने मिट्टी के दीयों को एक्रेलिक रंगों और सजावटी सामग्री से सजाया। तोरण निर्माण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई।
और पढ़ें
›
दीपावली से पहले सफाई उपकरणों की पूजा:सफाईकर्मी ने ग्रामीणों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
›
होलिका दहन स्थल पर कूड़े का ढेर लगा:जमुनहा बाजार के सामने सफाई कर्मी नहीं पहुंचे, दुर्गंध से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान
›
2 महीने के बच्चे की बलि देने की थी तैयारी:महराजगंज में दिल्ली से सकुशल बरामद; 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
