बिजनेस ट्रिप पर भारत आए अमेरिकी व्यक्ति की मौत, हैदराबाद के होटल से शव बरामद

0
3

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के गाचीबोवली में एसएलएन टर्मिनस स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स के एक होटल के कमरे में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

साइबराबाद कमिश्नरेट की गाचीबोवली पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मृतक अमेरिकी नागरिक की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले मिशेल ब्रायन ली के रूप में हुई है। वह 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर डेविड के साथ एक बिजनेस ट्रिप पर शहर आए थे। दोनों इसी होटल में ठहरे हुए थे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ली 12वीं मंजिल पर कमरा नंबर 1218 में ठहरे हुए थे। 4 नवंबर की शाम से उसने फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। उनसे संपर्क करने की कई कोशिशें नाकाम रहने पर होटल के कर्मचारियों को शक हुआ।

बिस्तर पर बेहोश मिले मिशेल

5 नवंबर को शाम करीब 6.30 बजे होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से कमरा खोला और ली को बिस्तर पर बेहोश पाया। उन्होंने तुरंत 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। होटल पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की और पुष्टि की कि उनकी मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया, “मौके पर पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की और पुष्टि की कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।” होटल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद गाचीबोवली पुलिस होटल पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here