BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के हर्रैया में कई दिनों से बिजली ठप:आंधी-बारिश से गिरे पेड़,...

बस्ती के हर्रैया में कई दिनों से बिजली ठप:आंधी-बारिश से गिरे पेड़, मोबाइल चार्ज करने को सोलर पैनल का सहारा


बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र के महादेवरी, देवरी और मरवट समेत आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से बिजली पूरी तरह बंद है। दो-तीन दिन पहले आई बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए थे। रास्ते में गिरे पेड़ और बिजली के खंभे साफ न होने से बिजली चालू नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली न होने के कारण लोग अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर पैनल और जनरेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात में उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अरविंद सिंह, सौरभ कुमार, अशोक कुमार, राहुल और रमेश ने बताया कि जब तक पेड़ और खंभे साफ नहीं होते, तब तक बिजली आने की उम्मीद बहुत कम है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।

संबंधित खबरें