BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तूफान में आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर गिरा पेड़:जमुनहा में 80 बच्चों...

तूफान में आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर गिरा पेड़:जमुनहा में 80 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, भवन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत

0
2

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरी के इटहिया गांव में हाल ही में आए तूफान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर लगा पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से केंद्र की छत और दीवारें टूट गईं। इस केंद्र में करीब 80 बच्चे पढ़ते हैं, जिनकी पढ़ाई पर असर पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पेड़ करीब पांच साल से आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर बढ़ रहा था। समय रहते इसे हटाया नहीं गया। तेज आंधी आने पर पेड़ जड़ से उखड़कर नीचे गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त केंद्र में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय ग्रामीण साजन, मंगल, राजू और रमेश ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त भवन की जल्द जांच कराकर मरम्मत करने और पेड़ को हटाने की मांग की है।

संबंधित खबरें