श्रावस्ती, 07 नवम्बर, 2026। सू0वि0। जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 अन्तर्गत जनपद वासियों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु जनपद श्रावस्ती का ’स्वीप आईकन’ जारी किया गया। उन्होने ’स्वीप आईकन’ जारी कर सभी जनपद वासियों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की तथा इस ’स्वीप आईकन’ का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी बल दिया है।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ये ’स्वीप आईकन’ जनपद श्रावस्ती के मतदाताओं की जानकारी के लिए है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। इस आईकन के अन्तर्गत जनपद के समस्त सभी प्रकार के दिव्यांगजनों, महिलाओं, वृद्धजनों, युवाओं, ट्रांसजेण्डर आदि को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। जिससे कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 में जनपद में शत प्रतिशत मतदान कराकर जनपद में एक नया रिकॉर्ड बनाया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’स्वीप आईकन’’ जारी कर सभी जनपद वासियों से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील*
और पढ़ें
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश*
›
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से विशेष आवश्यकता वाले 12 वर्षीय बालक को सकुशल उसकी माता से मिलाया गया।*
›
जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत कस्बा इकौना में किया गया पैदल मार्च*
