Home सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:सीएचसी से मेडिकल...

शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

0
8
शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे 730 पर मड़वा चौराहा के पास मंगलवार दोपहर बाद एक हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देखकर आसपास के लोग दौड़े और उसे तुरंत सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान सुनील गिरी (38 वर्ष) पुत्र मुक राज के रूप में हुई है। वह त्रिलोकपुर थाना के बुड्ढी खास गांव का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here