सिद्धार्थनगर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। यह कार्रवाई 1 सितंबर 2026 को खुनवा सीमा चौकी के जवानों ने की। जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 556 से करीब 400 मीटर दूर यह कार्रवाई की। एसएसबी की गश्ती टीम ने देखा कि दो लोग मोटरसाइकिल और साइकिल से भारत से नेपाल की तरफ जा रहे थे। जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगे। जवानों ने तुरंत पीछा किया, जिसमें एक व्यक्ति नेपाल भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। मौके से 4 बोरी यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पीताम्बर गिरी के रूप में हुई है। वह शोहरतगढ़, अंबेडकर नगर वार्ड संख्या-01, सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पूछताछ में पीताम्बर गिरी सामान से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद एसएसबी ने जब्त किए गए सामान और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए खुनवा के सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया। 43वीं वाहिनी एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर लगातार अवैध तस्करी रोकने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत एसएसबी द्वारा लगातार तस्करी का सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाएं, अवैध मुद्रा, वन्य जीव और अन्य उत्पादों को जब्त किया जा रहा है। संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
खुनवा सीमा पर एसएसबी ने युवक को पकड़ा:4 बोरी खाद और बाइक जब्त की, कस्टम को सौंपा