कोल्हुई में सुनसान घर का दरवाजा तोड़कर चोरी:10 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर

0
1

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शनिवार को चोरों ने मैनहवा के टोला बगहवा गांव के पास एक सुनसान घर का दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। शनिवार शाम करीब 4 बजे घर खाली था। चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और सामान खंगालने के बाद जेवर लेकर फरार हो गए। घर पहुंचे श्यामबिहारी और उनकी पत्नी को सामान बिखरा मिला और जेवर गायब थे। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी का जल्द पता लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हल्का इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here