बस्ती में दीपावली पर आतिशबाजी का शौक इस बार भी बाजार में दिखाई दे रहा है। पटाखों की दुकानों पर तरह-तरह के आकर्षक आइटम उपलब्ध हैं, लेकिन इस बार सबसे अधिक चर्चा साढ़े आठ हजार रुपये कीमत वाले स्काई शॉट की हो रही है। आसमान में पहुंचने के बाद यह पटाखा तेज आवाज के साथ 240 बार रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेगा। इसके अलावा चार हजार और 3500 रुपये कीमत वाले स्काई शॉट भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनसे आसमान में 60 बार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर स्थित मैदान में पटाखों की करीब 40 दुकानें लगाई गई हैं। दीपावली को लेकर दुकानदारों ने विभिन्न तरह के पटाखों का स्टॉक रखा है। इनमें स्काई शॉट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कीमत अधिक होने के बावजूद इसकी खासियत को लेकर लोगों में उत्सुकता है। वहीं, ग्रीन पटाखों की बात करें तो बाजार में इनकी संख्या काफी कम है। दुकानदारों के मुताबिक ग्रीन पटाखे महंगे होने के कारण ग्राहक इन्हें खरीदने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। परंपरागत पटाखों की तुलना में इनकी बिक्री कम है। पटाखा दुकानदारों ने बताया कि दुकान लगाने के लिए उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया है। प्रशासन की ओर से केवल लाइसेंस की निर्धारित फीस ली गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दुकानदारों के अनुसार पटाखों की बिक्री के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान में दुकानें लगाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का ध्यान रखा गया है। दीपावली पर आतिशबाजी के लिए बाजार में अलग-अलग कीमत और क्षमता वाले पटाखे उपलब्ध हैं।
बस्ती में 8,500 रुपये का स्काई शॉट चर्चा में:राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सजीं पटाखों की करीब 40 दुकानें
और पढ़ें
›
हरपुर पकड़ी में 1000 दीप जलाए गए:अंबेडकर भवन में देर रात तक चला दीपोत्सव
›
श्रावस्ती के एसपी ने बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई:राहुल भाटी ने वृद्धाश्रम में मिठाई और फल बांटे; अपर एसपी चन्द्रकेश सिंह समेत अधिकारी मौजूद
›
कोल्हुई में सुनसान घर का दरवाजा तोड़कर चोरी:10 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर
